फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJYM will hoist tricolor on 20 crore houses: Tejashwi Surya

भाजयुमो 20 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा : तेजस्वी सूर्या

Fri, 09 Aug 2024 03:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
BJYM will hoist tricolor on 20 crore houses: Tejashwi Surya
11 से 14 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान, प्रदेश भर में निकाली जाएंगी बाइक रैली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजयुमो ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और चार दिनों तक चलेगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस भाजपा मनाएगी। पार्टी ने पूरे देश में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है। ये बातें सूर्या ने बुधवार देर शाम पार्टी कार्यालय गुरु कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तीसरे वर्ष भी देश और प्रदेश में हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सूर्या ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा 11 से 14 अगस्त तक प्रदेश के हर मंडल व जिला स्तर पर बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इन बाइक रैलियों में हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। स्वच्छता अभियान के तहत युवा मोर्चा 13 और 14 अगस्त को प्रदेश में जिला स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पवित्र स्थलों, स्वतंत्र सेनानियों की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई करेंगे और श्रद्धांजलि तथा पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के संयोजक विपुल गोयल, जिला के मंडल टीम सदस्यों से बातचीत करने के बाद अभियान को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में अभिनव प्रकाश, गौरव गौतम, फणीन्द्रनाथ शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विपुल गोयल, जवाहर यादव, कमल यादव, उषा प्रियदर्शी, योगेश्वर दत्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed