Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP will not use plastic water bottles in its programs

Gurugram News: भाजपा अपने कार्यक्रमों में प्लास्टिक पानी की बोतलें नहीं करेगी इस्तेमाल

Wed, 23 Aug 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP will not use plastic water bottles in its programs
भाजपा अपने कार्यक्रमों में प्लास्टिक पानी की बोतलें नहीं करेगी इस्तेमाल
विज्ञापन

- संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने पदाधिकारियों के साथ किया मंथन
- वोटर चेतना महाअभियान सहित अन्य आगामी कार्यक्रमों में लागू किया जाएगा यह फैसला

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। भाजपा के गुरुकमल कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में इसी सप्ताह शुरू होने वाले वोटर चेतना महाअभियान के अलावा आगामी दिनों में होने वाले सभी कार्यक्रमों में पीने के पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलें प्रयोग नहीं करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश और जिला के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी संगठन मंत्री के सामने रखे।
पहली बैठक जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों और फिर दूसरी बैठक जिला पदाधिकारियों तथा तीसरी बैठक मोर्चा जिला अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों के साथ हुई। इन तीनों ही बैठकों में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा शुरू हुई। संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने केंद्र की तरफ से आए कार्यक्रमों को सभी के सामने रखा। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर अन्य प्रबंध करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश की निगाहें गुरुग्राम पर रहती है। इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं को अधिक सजग और सक्रियता से काम करना होगा। संगठन मंत्री रहते हुए फणींद्र नाथ शर्मा ने नार्थ ईस्ट में भाजपा को जीत दिलाई है, इसलिए यह अब उनके अनुभवों का लाभ हरियाणा में भाजपा को मिलेगा। बैठक में पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, प्रदेश सचिव मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed