फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP organization stands, Congress sits hand in hand

भाजपा संगठन खड़ा में जुटी, कांग्रेस हाथ पर हाथ रखकर बैठी

Sun, 09 Aug 2020 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
BJP organization stands, Congress sits hand in hand
गुरुग्राम। प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा अपने संगठन को मजबूत करनी में लगी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष पद ओपी धनखड़ की नियुक्ति के बाद जिले के मंडल एवं जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है, वहीं कांग्रेस नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के करीब एक साल बाद भी संगठन में नियुक्ति नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने संगठन चुनाव के दौरान जिले के 15 में से 10 मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए थे। पार्टी नेताओं में टकराव के कारण प्रदेश भाजपा गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के चार एवं बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल का गठन नहीं कर पाई थी। इसी तरह प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति नहीं सकी थी, जबकि मंडलों एवं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में प्रदेश भाजपा ने इलाके के नेताओं की राय लेने का कार्य पूरा कर लिया था।
विज्ञापन

भाजपा आलाकमान ने हाल ही में प्रदेश इकाई में फेरबदल करने के बाद अब जिले के पांचों मंडलों एवं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दिए है। जिले के मीडिया प्रभारी प्रवीनचंद्रा वशिष्ठ के अनुसार पांच मंडलों एवं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति बहुत ही जल्दी होने वाली है। प्रदेश इकाई ने इन पदों के लिए नाम तय कर लिए है और स्वीकृति के लिए संघ के पास सूची भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्रदेश कांग्रेस की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पूर्व अध्यक्ष तंवर की तरह कुमारी सैलजा भी ब्लाक एंव जिला स्तर पर संगठन खड़ा नहीं कर पाई है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बने हुए करीब एक वर्ष हो गया है, लेकिन जिले में एक भी ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है। इसके अलावा उन्होंने जिला अध्यक्ष भी नहीं बनाया है। इस कारण गुरुग्राम जिले में कांग्रेस की गतिविधियां ठप सी बड़ी हुई है। हालांकि कोरोना लॉकडाउन से पहले कुमारी सैलजा ने जल्द संगठन में नियुक्ति करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed