फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   bjp haryana president mohan meeting with workers

भाजपा में लोकतंत्र और विपक्षी दलों में राजतंत्र हावी : बड़ौली

Wed, 30 Apr 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
bjp haryana president mohan meeting with workers
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में सोमवार शाम को दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें हुईं। इन बैठकों में 10 जिलों के अध्यक्ष और गुरुग्राम के निगम पार्षद मौजूद रहे।
पार्टी कार्यालय गुरु कमल में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों से मंडल, बूथ पदाधिकारियों और कार्यसमिति के गठन की जानकारी ली। जिला अध्यक्षों से जिलेवार मंडल कार्यसमिति और पदाधिकारियों की नियुक्ति के बारे में पूछा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने अब तक हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जिला अध्यक्षों और पार्षदों से एक-एक करके चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों की टीम बनाने के निर्देश दिए। जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बैठक जिला अध्यक्षों के साथ हुई। इस बैठक में फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, गुरुग्राम, गुरुग्राम ग्रामीण, नूंह, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में हमारे सभी मंडलों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां हो चुकी हैं और अब जल्द ही जिले के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीम शीघ्र बनेगी। बड़ौली ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा में ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलती रहती है।
दूसरी बैठक में गुरुग्राम के पार्षद शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से एक-एक करके चर्चा की। सभी पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष को अपने-अपने वार्डों में हुई संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को जीत की बधाई दी और कहा कि वे जनता के बीच मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को बताएं।
बड़ौली ने कहा कि भाजपा में सभी प्रकार के निर्णय आम सहमति के आधार पर लिए जाते हैं जबकि विपक्षी दलों में राजशाही की तरह से पार्टी का मुखिया ही निर्णय करता है। विपक्षी दलों में राजतंत्र हावी है। आम सहमति के आधार पर सभी प्रकार की निर्णय लेने वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है।

भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुसार संगठन व सरकार में उच्चतम पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। शर्मा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से राष्ट्र मजबूत व सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed