फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Birla gave the mantra of efficient leadership by giving the example of Sardar Patel

Gurugram News: सरदार पटेल का उदाहरण दे बिरला ने दिया कुशल नेतृत्व का मंत्र

Thu, 03 Jul 2025 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Birla gave the mantra of efficient leadership by giving the example of Sardar Patel
- नगर निकायों में सदन चलाने की पद्धति कैसे बने आदर्श, लोस अध्यक्ष ने बताए गुर
विज्ञापन



मोहित धुपड़
गुरुग्राम। नगर निकायों में महीनों सदन की बैठकें नहीं होती। साल में एक बार बजट बैठक होती है और वे भी आधे घंटे में निपटा दी जाती हैं। उसमें भी कई बार हंगामे हो जाते हैं और स्थगित होते-होते सभी एजेंडे पास कर दिए जाते हैं। इन उदाहरणों के साथ नगरीय सरकारों यानी नगर निकायों में सदनों की ऐसी कार्यप्रणाली पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिंता व्यक्त की। बृहस्पतिवार को लोस अध्यक्ष बिरला गुरुग्राम के मानेसर में एक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए नगर निकायों के अध्यक्षों, आयुक्तों व अन्य प्रतिनिधियों से रूबरू थे।
इस दौरान जहां उन्होंने निकाय अध्यक्षों को सरदार वल्लभ भाई पटेल का उदाहरण देकर खुद में कुशल नेतृत्व विकसित करने का मंत्र दिया, वहीं प्रतिनिधियों को सदन चलाने की नई परंपरा शुरू करने के तरीके भी बताए। कई बिंदुओं पर उन्होंने चेताया भी। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल अहमदाबाद म्यूनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन थे। वहीं से उनमें देश का नेतृत्व करने की क्षमता पैदा हुई। लिहाजा आज के नेताओं में यह क्षमता कैसे पैदा हो सकती है, बिरला ने विस्तार से बताया। बिरला ने नगरीय सरकारों के बजट तैयार करने के तरीका का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान जनता, पार्षदों, विशेषज्ञों व समाजसेवियों से विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। शहर की सबसे गंभीर समस्याएं क्या-क्या हैं, बजट में उन पर विशेष फोकस होना चाहिए, उसके बाद जिन मदों में बजट तैयार किया गया है, उनका कार्यान्वयन ठीक से हुआ है या नहीं, इसकी व्यापक निगरानी होनी चाहिए।
विज्ञापन

----------

बॉक्स

महिलाओं का नेतृत्व बढ़ाने पर जोर
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नगरीय सरकारों में भी महिलाओं का नेतृत्व बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को 33 व कई 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं का नेतृत्व हमेशा संवेदनशील होता है। संवेदना उनके कार्य, व्यवहार, आचरण व जीवन में होती है। इसलिए निकायों में भी महिला नेतृत्व को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed