फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Birbal Saini won from Farrukhnagar Nagarpalika

Gurugram News: फर्रुखनगर नगरपालिका से बीरबल सैनी जीते

Thu, 13 Mar 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Birbal Saini won from Farrukhnagar Nagarpalika
बीरबल सैनी को 3364 जबकि धर्मेंद्र कुमार को 2207 वोट मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर नगरपालिका के चुनावी नतीजों में बीरबल सैनी ने विजयी पताका फहरा दिया है। बीरबल सैनी ने धर्मेंद्र कुमार को 1157 वोटों से पराजित किया। विजयी प्रत्याशी बीरबल सैनी को 3364 मत मिले, जबकि धर्मेंद्र कुमार को 2207 वोट मिले। पार्टी ने यहां सिम्बल पर चुनाव नहीं लड़ाया था।

16 वार्ड वाली फर्रुखनगर पालिका के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। घोषित नतीजों के अनुसार पार्षद पद पर वार्ड नंबर एक से पूनम ने 302 वोट लेकर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 1 से दूसरे नंबर पर रहीं सुनीता रानी को 218 वोट मिले, जबकि नोटा को 21 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड 2 से होशियार सिंह ने 430 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, दूसरे नंबर पर रहे महाबीर ने 165 वोट, वार्ड 3 से डॉ. बलजीत सैनी ने 358 वोट के साथ जीत हासिल की, दूसरे नंबर पर संदीप को 246 वोट मिले तथा नोटा को 30 वोट मिले। वार्ड चार से आकांक्षा को 520 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सुमन को 226 वोट मिले एवं नोटा को चार वोट मिले। वार्ड 5 से देविन्द्र कुमार देवदास ने 460 वोट लेकर जीत हासिल की, दूसरे नंबर पर रहे विनोद सिंह को 282 वोट तथा नोटा को 16 वोट मिले। वार्ड 6 से प्रदीप कुमार को 518 वोट से जीत मिली, दूसरे नंबर पर रहे रामबीर को 345 वोट मिले तथा नोटा को 7 वोट मिले। वार्ड नंबर 7 से गीता ने 272 वोट लेकर जीत हासिल की, दूसरे नंबर पर जयकिशन को 235 तथा नोटा को 5 वोट मिले। वार्ड आठ से प्रीती सोनी 476 वोट लेकर विजयी हुईं, दूसरे नंबर पर गीता को 335 मत मिले तथा 23 वोट नोटा को मिला। वार्ड 9 से भगत सिंह बिट्टू 252 वोट लेकर विजयी हुए और दूसरे नंबर पर राम सिंह 205 तथा नोटा को पांच वोट मिले। वार्ड दस से टीना सैनी 455 तथा दूसरे नंबर पर कविता को 310 और नोटा को 27 वोट मिले। वार्ड 11 से जसवंत सिंह 443 वोट लेकर जीत गए, दूसरे नंबर पर दीपक सैनी को 282 वोट लिए तथा नोटा को सात वोट मिले। वार्ड 12 नीलम देवी 275 वोट दूसरे नंबर पर कमलेश 112 वोट तथा नोटा को 10 वोट मिले। वार्ड 13 में माया देवी को 308, मनीषा कुमारी ने 265 वोट लिए, नोटा को आठ वोट मिले। वार्ड 14 से देविन्द्र शर्मा 260 वोट लेकर जीते, दूसरे स्थान पर जयवीर योगी को 129 वोट मिले तथा नोटा को दो वोट मिले। वार्ड 15 से विनय कुमार ने 370 वोट लेकर जीत हासिल की, कप्तान सिंह 210 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, नोटा को पांच वोट मिले। वार्ड 16 से कपिल देव 206 वोट से विजयी हुए, उदय सिंह 165 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, नोटा को 24 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed