{"_id":"61127b1c8ebc3e7b9e0a7e55","slug":"bike-was-robbed-from-the-youth-on-the-pretext-of-asking-for-matches-gurgaon-news-noi598434981","type":"story","status":"publish","title_hn":"माचिस मांगने के बहाने युवक से बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माचिस मांगने के बहाने युवक से बाइक लूटी
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाइवे के सर्विस रोड पर मानेसर क्षेत्र में एक युवक को हथियार दिखाकर बदमाशों ने बाइक लूट ली। पहले आरोपी पास आए और पहले युवक से माचिस मांगी फिर मना करने पर बाइक लूटकर फरार हो गए। मानेसर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत यूपी मथुरा के गांव चिकसोली निवासी ललितेश ने दी है। वह फिलहाल गुड़गांव गांव 12 बिसवा में रहता है। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बाइक से आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 से लौट रहा था। नाहरपुर रोड पर पहुंचा तो सड़क किनारे बाइक रोक लघुशंका करने लगा। रोड काफी सुनसान था। आरोप है कि तभी बाइक सवार दो युवक आए और इसके पास बाइक रोक दी।
पीछे बैठा आरोपी उतरकर आया और माचिस मांगी। माचिस न होने से मना किया तो आरोपियों ने पिस्तौल पीठ पर लगाकर धमकाया और बाइक की चाबी छीन ली। फिर बाइक स्टार्ट कर वहां से दोनों बाइक लेकर फरार हो गए। युवक का कहना है कि आरोपियों की बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। एक राहगीर की मदद से सूचना पुलिस को दी गई। मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बयान लिए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।