{"_id":"680fcdcf00ae78789b0c31a4","slug":"bike-riding-youths-beat-up-a-woman-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-56431-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाइक सवार युवकों ने महिला से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाइक सवार युवकों ने महिला से की मारपीट
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने सोसाइटी के लोगों पर हमला कराने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने महिला की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद मारपीट की। युवकों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने सोसाइटी के तीन लोगों पर हमला कराने का आरोप लगाया है। ग्वाल पहाड़ी स्थित वैली व्यू एस्टेट निवासी अमिता पाठक ने ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी शर्मा मार्केट में मानवी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। बीते रविवार की रात लगभग 9.05 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर जा रही थीं। ग्वाल पहाड़ी रेडलाइट सिग्नल पर पीछे से एक बाइक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मारी। अमिता पाठक ने गाड़ी से नीचे उतरकर बाइक चालक काे सिग्लन पर देखकर वाहन चलाने के लिए कहा। इतना सुनते ही बाइक सवार युवकों ने अमिता पाठक पर लाठी से हमला कर दिया।
दोपहिया वाहन पर सवार तीनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जिनमें से एक ने महिला पर लाठी से हमला कर दिया। युवकों ने महिला के पैरों पर लाठी से वार किया। इसके बाद कंधे व सिर पर वार किया तो महिला ने अपने हाथों से बचाव कर लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अमिता ने पुलिस को दी शिकायत में शक जताया कि उस पर मंगल सिंह निवासी ग्वाल पहाड़ी, वैली व्यू एस्टेट में रहने वाले घनश्याम वाजपेयी व वैशाली राणा ने हमला कराया है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिस बाइक पर हमलावर युवक सवार थे, उसके नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे। युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।