{"_id":"6a1c2d2a0f0744921d03cca8","slug":"bike-rider-injured-in-accident-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89814-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
21 मई की रात को खेड़ा खुर्मपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में 21 मई को वाहन की टक्कर से फर्रुखनगर के गढ़ी नत्थे खां निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की नौ दिन बाद 30 मई को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
भाई अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 मई की रात 9 बजे खेड़ा खुर्मपुर रोड पर एसएस सप्लाई वेयरहाउस के पास अज्ञात वाहन ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां 30 मई को उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। मामले की छानबीन सब इंस्पेक्टर अशोक कर रहे हैं। फर्रुखनगर थाना इंस्पेक्टर व प्रभारी संतोष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।