फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rider dies, three injured after being hit by car in separate road accidents

Gurugram News: अलग अलग सड़क हादसों में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल

Sat, 16 Nov 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, three injured after being hit by car in separate road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। अलीगढ़ रोड पर हुए हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



पहले मामले में कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार गांव गुरवाड़ी निवासी भूपेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और भतीजा रविंद्र ड्यूटी से घर लौट रहे थे। पलवल-अलीगढ़ रोड से आते समय धान मील के पास सामने से आ रही गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रविंद्र की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित जरारा सूरजपुर निवासी सुमेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिता जयवीर सिंह व मुनेश बाइक पर पलवल से वापस गांव लौट रहे थे। किठवाड़ी नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुनेश का पैर कट गया, जबकि पिता भी घायल हो गए। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed