{"_id":"68f3e4906206cb498f0f58e9","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70056-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
- मानेसर थाने क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवक के जीजा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पटना (बिहार) के कुम्हरार गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था और सेक्टर-48 स्थित यूनिक पीजी में किराये पर रहता था। 16 अक्तूबर को गौरव कुमार किसी काम से मानेसर गया था। इसी दौरान मानेसर में बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने गौरव कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर लगने गौरव कुमार सड़क पर गिर गया और वाहन का टायर उसके ऊपर से गुजरने से मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया और मृत युवक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के जीजा संजीव कुमार शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।