फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike lost control and hit the divider, one person died.

Gurugram News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and hit the divider, one person died.
दो साथी घायल, खाना खाने जा रहे थे तीनों
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सदर थाना अंतर्गत नाहरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
मृतक की पहचान लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की राधिका पुरी कॉलोनी निवासी रजत के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि रजत अपने दोस्त नयन श्रीवास्तव के पास गुरुग्राम में नौकरी की तलाश के लिए आया था। नैन श्रीवास्तव इस्लामपुर स्थित एक पीजी में किराये पर रहता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे रजत व नयन श्रीवास्तव अपने अन्य दोस्त उदय के साथ एक बाइक पर सवार होकर ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। जब वे एयरफोर्स स्टेशन के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उदय बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि रजत व नैन ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

इस हादसे में रजत के सिर में गहरी चोटें लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रजत को अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उदय अस्पताल में उपचाराधीन है। नयन श्रीवास्तव को पैर में चोट लगी थी, उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed