फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike collided with car after it suddenly braked, girl died

Gurugram News: गाड़ी के अचानक ब्रेक मारने से टकराई बाइक, युवती की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with car after it suddenly braked, girl died
बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल के पास एक गाड़ी के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार युवक व युवती घायल हो गए। हादसे में लगी चोटों के कारण युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक चालक की शिकायत पर गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

अलवर (राजस्थान) निवासी लोकेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आसाम निवासी बैजन्ति बोरो के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। बीते रविवार को वह बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से अलवर जा रहा था। शाम करीब 5.15 बजे खेड़कीदौला टोल के पास एक गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक गाड़ी के पीछे टकरा गई। इसमें बैजन्ति बोरो को काफी चोटें आईं। बैजन्ति बोरो को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। लोकेश को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed