फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhupendra Hooda has the right to move no-confidence motion, but our government will run for five years

भूपेंद्र हुड्डा को अविश्वास प्रस्ताव लाने का अधिकार लेकिन पांच साल चलेगी हमारी सरकार

Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Hooda has the right to move no-confidence motion, but our government will run for five years
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बजट सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के सवाल पर सीएम ने दो टूक कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चाहें तो अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। यह उनका अधिकार है, लेकिन प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार पर कोई संकट नहीं है। सरकार पूरे पांच साल चलेगी।
विज्ञापन

सीएम कष्ट निवारण समिति की बैठक के लिए गुरुग्राम पहुंचे थे। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मनोहर लाल ने अगले वित्तीय वर्ष के बजट के मुद्दे पर कहा कि इसकी तैयारियां चल रही हैं। बजट के बारे में जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा स्टेक होल्डर्स से भी बात की जा रही है। कोरोना के कारण फिजिकल मीटिंग नहीं हो पा रही है, लेकिन 20 फरवरी तक सुझाव लिए जाएंगे। प्रदेश सरकार लोक हित का बजट पेश करेगी। जिसमें सभी वर्गों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और स्वावलंबन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि यदि किसी वर्ग को ज्यादा लाभ की जरूरत है तो उसका बजट बढ़ाया जाएगा। शिक्षा का बजट पिछली बार बढ़ाया गया था।
विज्ञापन

तैयार हो चुका है धर्मांतरण विरोधी कानून का प्रारूप :
धर्मांतरण विरोधी कानून के सवाल पर सीएम ने कहा कि इसका अध्ययन चल रहा है। कुछ प्रदेशों ने इस कानून को बनाया है। इसका प्रारूप हमने भी तैयार किया है। अधिकारियों से राय लेने के बाद ही इस बारे में हम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगाइयों की संपत्ति कुर्क करने के कानून पर चल रहा विचार :
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दंगाइयों की संपत्ति कुर्क करने के लिए कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है। सीएम ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि किसी को भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कोई हक नहीं है।

हैडिंग
खेड़कीदौला टोल प्लाजा हटेगा
खेड़कीदौला टोल प्लाजा हटाने के बारे में सीएम ने कहा कि तकनीकी चीजों को लेकर कई बार व्यवधान आता है। जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही पंचगांव शिफ्ट कर दिया जाएगा। बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद ने 31 मार्च तक खेड़कीदौला टोल को हटाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed