फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhavik Yadav secured first place in the archery competition

Gurugram News: भाविक यादव ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 27 Aug 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Bhavik Yadav secured first place in the archery competition
गुरुग्राम। प्रेसिडियम स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र भाविक यादव ने जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस जीत से उनका नाम राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए निश्चित हो गया है। सराय अलवर्दी स्कूल, गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने किया था। भाविक ने अंडर-14 आयु वर्ग (रिकर्व राउंड) की एकल श्रेणी में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। अब भाविक की अगली चुनौती सितंबर माह में फरीदाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें पूरे हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चार साल पहले तीरंदाजी की शुरुआत करने वाले भाविक फिलहाल आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed