फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beneficiaries of Ayushman Bhava campaign will put emphasis on increasing organ donation and cleanliness.

Gurugram News: आयुष्मान भव अभियान से लाभार्थी, अंगदान व स्वच्छता बढ़ाने के लिए लगाएंगे जोर

Wed, 13 Sep 2023 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of Ayushman Bhava campaign will put emphasis on increasing organ donation and cleanliness.
आयुष्मान भव अभियान से लाभार्थी, अंगदान व स्वच्छता बढ़ाने के लिए लगाएंगे जोर
विज्ञापन

दिसंबर तक चलेगा आयुष्मान भव अभियान, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ऑनलाइन किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आयुष्मान योजना में बचे हुए पात्र लाभार्थियों को बढ़ाने के साथ स्वच्छता, अंगदान जैसी मुहिम पर जोर देने के लिए बुधवार को आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत की गई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने इसकी देशभर में शुरुआत की। कार्यक्रम का लाइव प्रसार अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) हितेश कुमार और स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र यादव की उपस्थिति में किया गया।
एडीसी हितेश मीणा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अभियान की शुरुआत की। इसके जरिए हर गांव और शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान 17 सितंबर से दो अक्तूबर 2023 तक ''''''''सेवा पखवाड़ा'''''''' लागू किया जाएगा। यह मिशन सरकारी क्षेत्रों, नागरिक समाज संगठनों और समुदायों को एक सामान्य मिशन के तहत एकजुट करने वाला अभियान है। दो अक्तूबर को संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आयुष्मान भव अभियान के तहत सभी नागरिकों को अंग दान के प्रति प्रेरित कर शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान सभी उपमंडल स्वास्थ्य केंद्रों सहित नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अपने तीन घटकों आयुष्मान - आपके द्वार 3.0, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और हर गांव और पंचायत में आयुष्मान सभाओं में आयुष्मान मेलों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयुष्मान आपके द्वार 3.0 में मिलेगा यह लाभ

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया जाएगा।
एचडब्ल्यूसी और सीएचसी में आयुष्मान मेले

आयुष्मान भारत- एचडब्ल्यूसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मेले लगाए जाएगें। इस दौरान आभा आईडी (स्वास्थ्य आईडी) और आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने की सुविधा दी जाएगी। इसके जरिए व्यक्ति प्रारंभिक निदान, व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, विशेषज्ञों के साथ टेलीकंसल्टेशन की सुविधा ले सकेंगे।

जागरूकता के लिए आयुष्मान सभाएं

डॉ यादव ने बताया कि प्रत्येक गांव और पंचायत में सभा का आयोजन करेंगे। इसमें आयुष्मान कार्ड वितरित करने, एबीएचए आईडी बनाने, और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं और रोग की स्थितियों, जैसे गैर-संचारी रोग, तपेदिक (निक्षय मित्र), सिकल सेल रोग, साथ ही रक्तदान और अंग दान अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article