फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Before monsoon, GMDA intensified cleaning and drainage improvement works.

Gurugram News: मानसून से पहले जीएमडीए ने तेज किए सफाई और ड्रेनेज सुधार कार्य

Tue, 05 May 2026 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Before monsoon, GMDA intensified cleaning and drainage improvement works.
सड़क, नालों और ग्रीन बेल्ट को साफ कर रहीं जीएमडीए की अलग-अलग टीमें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर में सफाई, ड्रेनेज सुधार, सड़क सुरक्षा और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव कार्यों में तेजी ला दी है। शहर के प्रमुख इलाकों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाए जा रहे हैं।
ड्रेनेज सुधार के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। वजीराबाद-एआईटी चौक मार्ग पर मुख्य सड़क, फुटपाथ और सड़क किनारे की नालियों की विशेष सफाई कराई जा रही है, ताकि जल निकासी सुचारु बनी रहे और नालियां जाम न हों। वहीं, सुभाष चौक और सेक्टर-44/45 डिवाइडिंग रोड सहित कई स्थानों पर निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरा, मलबा और ईंट-पत्थर हटाने का काम किया जा रहा है। इससे जल निकासी मार्गों को साफ करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

जीएमडीए शहर की हरित पट्टियों के विकास और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इफ्को मेट्रो स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन मार्ग पर ग्रीन बेल्ट को समतल करने और मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार सेक्टर-102/103 में खरपतवार और झाड़ियों को हटाने का काम जारी है। सेक्टर-86 में भी सड़क किनारे फुटपाथ निर्माण और ग्रीन बेल्ट समतलीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इन कार्यों से पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवाजाही मिलेगी। इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथों की मरम्मत का कार्य भी जारी है। राजीव चौक और पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर टूटे जर्सी बैरियर और सड़क किनारे पड़े पत्थरों के मलबे को हटाया जा रहा है। सेक्टर-29 में सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जिससे ट्रैफिक सामान्य करने में मदद मिल सके। इसके अलावा सुभाष चौक से मिलेनियम मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-38 के आसपास ग्रीन बेल्ट की व्यापक सफाई की जा रही है। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed