{"_id":"68e8067da8101ad96103c67c","slug":"before-diwali-the-city-will-be-illuminated-with-street-lights-the-roads-will-be-pothole-free-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69417-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा शहर, सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा शहर, सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
विज्ञापन
निगम आयुक्त और मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
1500 स्ट्रीट लाइटें ठीक हो चुकीं, 1250 और लाइटों को ठीक करने का लक्ष्य
50 कॉलोनियों और 25 सेक्टरों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत की जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिवाली से पहले नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर की स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह से ठीक करने व सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया गया है। निगम द्वारा किए गए सर्वे में तीन हजार से अधिक गड्ढों की पहचान की गई है। नगर निगम की ओर से युद्धस्तर पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। त्योहार को देखते हुए सभी कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर निगम का दावा है कि वह दिवाली तक खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम पूरा कर लेगा। नगर निगम की ओर से 1500 स्ट्रीट लाइटें ठीक की जा चुकी हैं जबकि 1250 स्ट्रीट लाइटों को और ठीक करने का लक्ष्य है।
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और मुख्य अभियंता विजय ढाका ने अधिकारियों को काम पूरा करने का अल्टीमेटम दे रखा है। चेतावनी दी गई है कि दिवाली के दिन यदि सड़कों पर गड्ढे मिले तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। निगम आयुक्त ने जूनियर इंजीनियरों को मौके पर रहकर मरम्मत कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अभियान के तहत 50 कॉलोनियों और 25 सेक्टरों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत की जा रही है। निगम का लक्ष्य है कि त्योहारों से पहले नागरिकों को साफ-सुथरी और सुरक्षित सड़कें मिले। इसके साथ ही शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त ने बिजली विंग को आदेश दिया है कि दिवाली से पहले कोई भी लाइट खराब न रहे।
विज्ञापन
शहर के गड्ढों पर सरकार की नजर
नगर निगम क्षेत्र मेंं बारिश के बाद हुए गड्ढों का सर्वे किया गया है। मुख्यमंत्री के आला अधिकारियों की ओर रोजाना अपडेट लिया जाता है। शहर को साफ सुथरा रखने व लंबित मामलों का समय से निपटारा किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी की ओर से अब तक चार बार गुरुग्राम जिले में जारी विकास कार्यों की प्रगति की समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा की जा चुकी है।
दिवाली से पहले शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ ही स्ट्रीट लाइटों व सड़कों को ठीक किया जाएगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों से 70 प्रतिशत सीएंडी वेस्ट हटाया जा चुका है। इसके लिए रोजाना इंजीनियरिंग विंग के लोगों के साथ समीक्षा बैठक की जाती है।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम