{"_id":"6654ee0c3b573c8cba05d1c4","slug":"before-counting-of-votes-strong-rooms-of-all-four-assembly-constituencies-are-under-strict-vigil-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31667-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मतगणना से पहले चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम पर कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मतगणना से पहले चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम पर कड़ा पहरा
विज्ञापन
तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट दे रहे हैं ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मतदान के बाद से ही जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम और वीवीपैट को अलग-अलग चार स्ट्रांग रूम के अंदर सामान्य पर्यवेक्षक डाॅ. दिलराज कौर की निगरानी में सील कर दिया गया है। ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर सीआरपीएफ का कड़ा पहरा है और यहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है। चारों स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की अवधि के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि ईवीएम स्ट्रांग रूम अब चार जून को सुबह सामान्य पर्यवेक्षक के सामने ही खोले जाएंगे, जब मतगणना शुरू होनी है। इस दौरान गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार या उनके इलेक्शन एजेंट दूर से स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को देख सकते हैं। स्ट्रांग रूम के समीप कोई भी अधिकारी या उम्मीदवार जाएगा तो उसका रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। ईवीएम स्ट्रांग रूम को मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए इनके आसपास के रास्ते बंद करने के लिए ईंटों की दीवारें चिनवा दी गई हैं। बादशाहपुर, पटौदी, सोहना और गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनका कंट्रोल रूम काॅलेज परिसर में बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार जून को सुबह मतगणना करवाई जाएगी। उस दौरान भी मतगणना केंद्रों के अंदर केवल निर्वाचन विभाग की ओर से प्राधिकृत कर्मचारी, अधिकारी, उम्मीदवार व उनके काउंटिंग एजेंट ही प्रवेश कर सकते हैं। किसी आम आदमी को मतगणना केंद्र में आने की अनुमति नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतगणना की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए चाक-चौबंद तैयारियां की जा रही हैं। चारों स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की अवधि के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं, जो कि बारी-बारी से स्ट्रांग रूम पर निगरानी रखेंगे।