फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beautification of MG Road started at a cost of 11 crores

Gurugram News: 11 करोड़ की लागत से एमजी रोड का सौंदर्यीकरण शुरू

Fri, 04 Aug 2023 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Beautification of MG Road started at a cost of 11 crores
साइकिल ट्रैक, ग्रीन कवर, व्यवस्थित पार्किंग का किया जा रहा है निर्णाण
विज्ञापन


जीएमडीए के सीईओ ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किए गए क्षेत्र का अवलोकन किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफ्को चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन तक करीब 11 करोड़ की लागत से होने वाला स्ट्रीट स्केपिंग का काम शुरू हो गया है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) द्वारा कराए जा रहे इस काम के पूरा होने के बाद एमजी रोड की सूरत ही बदल जाएगी।
दिल्ली की ओर से शहर में प्रवेश करने वालों को एमजी रोड पर एक शानदार नजारे का अहसास होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत पैडेस्ट्रियन, साइकिल ट्रेक, ग्रीन कवर, व्यवस्थित पार्किंग, सोलर लाइट सहित सौंदर्यीकरण संबंधी काम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किए गए 100 मीटर क्षेत्र का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के तहत इफ्को चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन तक 2.5 किलोमीटर स्ट्रैच पर 11 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट स्केपिंग की जाएगी। इसमें प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट होंगी। लोगों के बैठने की व्यवस्था की होगी। साइकिल ट्रैक व पैदल पथ विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश भी सीईओ द्वारा दिए गए हैं। प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि इसमें पहले से लगे हुए पेड़ों को संरक्षित किया जा रहा है। अवैध कटों को बंद किया जाएगा तथा व्यवस्थित तरीके से कट दिए जाएंगे। अतिक्रमण से बचाए रखने के लिए बोलार्ड लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed