फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beaten after kidnapping for demanding outstanding money, people got admitted in the hospital

बकाया पैसा मांगने पर अपहरण के बाद पीटा, लोगों ने कराया अस्पताल में दाखिल

Fri, 01 Jul 2022 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Beaten after kidnapping for demanding outstanding money, people got admitted in the hospital
गुरुग्राम। पैसे के लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति से मारपीट के बाद अपहरण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पीड़ित बेहोश हो गया तो पीटने वाले उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद लोगों ने उसे मानेसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बाघनकी निवासी राजेश कुमार यादव ने बताया कि उसका कासन गांव में बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का काम है। उसने बुग्गी ठेकेदार को बिल्डिंग मैटीरियल उधार दिया था। इसके साथ ही जेसीबी भी किराए पर दी हुई थी। 28 जून की दोपहर वह बुग्गी ठेकेदार से रुपये लेने के लिए उसके पास गया था तो उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। कुछ देर बहस करने के बाद वह वापस अपनी दुकान पर आ गया। कुछ देर बाद बुग्गी ठेकेदार अपने साथी सतपाल, रामनिवास व दो अन्य के साथ उसकी दुकान पर आया और उससे मारपीट करने लगा। आरोपियों ने उसे पहले दुकान के बाहर पीटा और उसका अपहरण कर अपने ठिकाने पर ले गए। जहां उसकी फिर पिटाई की। मारपीट का पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद दो लोगों ने देखा। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर भी चोट मारी, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह मानेसर के एक निजी अस्पताल में था। इस बारे में उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed