फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Be alert: Dengue patients increased nine times in a month

सतर्क रहें : एक माह में नौ गुना बढ़े डेंगू के मरीज

Mon, 25 Oct 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Be alert: Dengue patients increased nine times in a month
गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। पिछले एक माह के दौरान जिले में डेंगू व वायरल बुखार ने बड़ी संख्या में लोगों को चपेट में लिया है। हालात यह हैं कि डेंगू मरीजों की संख्या करीब नौ गुना बढ़ गई है। 25 सितंबर को जिले में डेंगू के कुल 23 मरीज थे, जिनकी संख्या अब 217 हो गई है। सोमवार को भी पांच नए मरीज मिले, जबकि जांच के लिए 156 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग डेंगू की जांच के लिए इस वर्ष अब तक अलग-अलग इलाकों से कुल 3,621 नमूने ले चुका है। इस बार जिले में बुखार का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला है। पिछले वर्षों में जहां डेंगू के साथ मलेरिया के मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी रहती थी तो इस बार मलेरिया के अब तक महज 2 मरीज मिले हैं। डेंगू के मामलों में भी सितंबर के मध्य तक स्थिति ठीक थी। सिर्फ 20 ही मरीज आए थे तो लग रहा था कि हालात ऐसे ही रहने वाले हैं और इस सीजन में डेंगू का कोई खास प्रकोप देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 20 सितंबर के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला और कुल मरीजों की संख्या 200 के आंकड़े को पार कर गई।
विज्ञापन

अब तक 13,102 को नोटिस
जिले में मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की तरफ से घर-घर सर्वे किया जा रहा है। लार्वा मिलने पर नगर निगम अधिनियम के तहत अब तक 13,102 मकान मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। सोमवार को भी जिले में 41 लोगों को नोटिस दिए गए। एमसीजी की तरफ से अब तक कुल 29,725 कंटेनर्स की जांच की गई है, जिसमें से 66 में लार्वा पाया गया। रैपिड फीवर मास सर्वे टीम के द्वारा अब तक जिले में 5,23,235 घरों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को भी 10,300 घरों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस तरह से बढ़े डेंगू के मरीज
तारीख रोगी
25 सितंबर 23
29 सितंबर 38
05 अक्तूबर 73
10 अक्तूबर 117
15 अक्तूबर 157
20 अक्तूबर 189
25 अक्तूबर 217
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed