फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bappa's immersion will take place today to the beat of drums

Gurugram News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर आज होगा बप्पा का विसर्जन

Sat, 30 Aug 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bappa's immersion will take place today to the beat of drums
अगले साल फिर आने की करेंगे प्रार्थना, बच्चों के क्लासिकल नृत्य ने मोह लिया सबका मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले भर में आज गणेश उत्सव का समापन धूमधाम से किया जाएगा। गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए भक्तों में उत्साह चरम पर है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल और जयकारों के बीच आज भगवान गणेश का विसर्जन किया जाएगा। यह दिन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि विसर्जन के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर होता है। शहर में विभिन्न स्थानों पर पंडालों से बप्पा की प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में निकाली जाएंगी। भक्त गणपति को नम आंखों से विदाई देंगे और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करेंगे।


बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
शनिवार को सदर बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बच्चों की ओर से एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कला रूपों का प्रदर्शन किया, जिनमें उनके आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। नृत्य और संगीत के तालमेल ने समारोह को जीवंत बना दिया। बच्चों की ऊर्जा और उत्साह ने वातावरण को और भी रंगीन बना दिया। यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए एक मनोरंजन का बेहतरीन अवसर साबित हुआ, जिससे बच्चों को अपनी कला दिखाने का मंच मिला और दर्शकों को भी एक यादगार अनुभव मिला।
विज्ञापन

----------------

सेक्टर-51 में सबसे बड़ा पंडाल
सेक्टर-51 स्थित फिफ्टी वन में इस वर्ष गणेश उत्सव पर शहर का सबसे बड़ा पंडाल बनाया गया है। भव्य पंडाल लगभग जिसे राजस्थानी महल की थीम पर सजाया गया है। यहां गणेश भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडाल में सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------


प्रतिमा से बनाएंगे पौधा
ग्वाल पहाड़ी स्थित एक सोसाइटी की निवासी अमीता हर वर्ष गणेश उत्सव धूमधाम से मनाती हैं। प्रत्येक वर्ष वातावरण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित करती हैं। विसर्जन के बाद अमीता मिट्टी को एक गमले में इकट्ठा कर उसमें पौधा लगाती हैं। यह न केवल पर्यावरण के प्रति उनका समर्पण है बल्कि यह एक संदेश भी है कि हमें अपनी धरती का ध्यान रखना चाहिए।
--------
गणपति महोत्सव के साथ ओणम भी मनाया



गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी में गणपति महोत्सव पंडाल में गणपति की पूजा अर्चना के साथ लोगों ने केरल का पर्व ओणम भी दक्षिण भारतीय रिवाजों के अनुसार मनाया। सोसाइटी में 26 अगस्त से पांच सितंबर तक ओणम का दस दिवसीय समारोह मनाया जा रहा है। जॉय विले के निवासियों ने केरल के लोगों की तरह पोशाक पहनी, फूलों की रंगोली, दीपक आदि सजाकर संगीत पर नृत्य किया। कार्यक्रम के लिए ओणम का खास ड्रेस कोड तय किया गया था। इस मौके पर सोसाइटी के क्लब हाउस में केले के पत्ते पर दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे गए।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed