फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bappa Enthroned; A Mini-Maharashtra Seen in the Pandal

Gurugram News: विराजे बप्पा, पंडाल में दिखा मिनी महाराष्ट्र

Mon, 14 Sep 2026 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bappa Enthroned; A Mini-Maharashtra Seen in the Pandal
सुखकर्ता दुखहर्ता के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश का भव्य स्वागत किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में सुखकर्ता दुखहर्ता के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश का भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक भवन में मराठी समाज द्वारा 34वें सामूहिक गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। इस बार पंडाल को छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर मावले की ऐतिहासिक थीम पर सजाया गया है, जहां शाम को पारंपरिक वेशभूषा में मराठी दंपतियों ने महाआरती और अभंगवाणी का आनंद लिया।
अग्रवाल धर्मशाला स्थित तेलुगू वेलफेयर सोसाइटी के पंडाल में गणपति स्थापना और दक्षिण भारतीय शैली में पूजा के साथ गणपति उत्सव शुरू हुआ। भगवान गणेश को दूर्वा की माला पहनाई गई, उन्हें 21 तरह के पत्ते चढ़ाए गए। पंडाल में मौसमी फलों को लटकाकर सजावट की गई है। आंध्र प्रदेश की यह पूजा कमेटी शहर में 25वां गणेशोत्सव मना रही है। शाम में भरतनाट्यम की नृत्य नाटिका हरि वैभवम आयोजित की गई। पूजा के बाद दक्षिण भारतीय प्रसाद लोगों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-9ए के गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव कमेटी की ओर से गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। यह इस कमेटी की पूजा का 21वां साल है। सेक्टर-43 पावर ग्रिड स्थित हनुमान मंदिर में बैंड बाजे के साथ गणपति की मूर्ति लाई गई। यहां शुक्रवार तक गणपति उत्सव मनाया जाएगा। सेक्टर-4 स्थित श्री कृष्ण मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिर में शाम को भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटियों में गणपति बप्पा का हुआ स्वागत
शहर के विभिन्न सोसाइटियों में गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन, जॉय विले, अडानी ओएस्टर, सेक्टर-103 स्थित ग्रैंड ईवा, सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स, सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार, रेल विहार, जलवायु विहार, सेक्टर-82 स्थित वाटिका सिटी, सेक्टर-37 डी स्थित रामप्रस्थ सिटी, सेक्टर-37 इंपीरिया एस्फेरा आदि सोसाइटियों में गणपति की मूर्ति स्थापित की गई है।



-----------------------
34 साल पहले सामूहिक गणेशोत्सव शुरू किया था। उस वक्त मारुति, होंडा जैसी कंपनियों में महाराष्ट्र के लोग काम के लिए आए थे लेकिन अब काफी संख्या में महाराष्ट्र के लोग यहां हैं, गणपति उत्सव में गुरुग्राम वासी भी रच बस गए हैं। - आरवी माढ़ेकर
गुरुग्राम में रहने वाले सभी मराठी परिवार पंडाल में मिल लेते हैं। हम महिलाओं ने सभी के लिए मराठी व्यंजन तैयार किया, पूजा के बाद सभी परिवारों ने मिलकर इसे खाया। इसके पहले गणपति को अर्पित करने के लिए मोदक तैयार किया था। - बबिता उदागे
यहां एक मिनी महाराष्ट्र नजर आ रहा है। हमलोग 20 सितंबर लगभग पूरे समय पंडाल में रहेंगे। पूजा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम हो हरे हैं। इसमें महिलाओं और बच्चों की पूरी भागीदारी है। - प्रीति गुंडे

पूरे आठ दिनों तक यहां महाराष्ट्र की संस्कृति, नाटक, नृत्य और परंपराएं दिखेंगी। पूजा पंडाल शहर के भीतर है, काफी संख्या में भक्तों और कार्यक्रमों के दर्शकों के आने की उम्मीद है। - मदार कुलकर्णी
--------------------------------
पंडालों में कार्यक्रम
15 सितंबर, मंगलवार
– सार्वजनिक गणेशोत्सव सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर पंडाल - रात 8 बजे खेल पैठणी का, महिलाओं के लिए विशेष खेल और मनोरंजन
- अग्रवाल धर्मशाला, तेलुगु वेलफेयर एसोसिएशन पंडाल- सुबह 8 बजे नित्य पूजा, 12 बजे अन्ना प्रसाद, शाम 7 बजे- सांस्कृतिक कार्यक्रम
- सेक्टर 9 ए गौरी शंकर मंदिर लोकमान्य गणेशोत्सव पंडाल- शाम 7.30 बजे कला संगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed