{"_id":"68c1c671015de7963c003344","slug":"banwari-lal-will-be-seen-in-the-role-of-raavan-on-stage-for-the-45th-year-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66927-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 45वें साल मंच पर रावण की भूमिका में दिखेंगे बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 45वें साल मंच पर रावण की भूमिका में दिखेंगे बनवारी लाल
विज्ञापन
शहर में रामलीलाओं की रिहर्सल जोरशोर से चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में रामलीलाओं की रिहर्सल चल रही है। श्री दुर्गा राम लीला कमेटी की रामलीला 20 सितंबर से शुरू हो जाएगी। पहले दिन नारद मोह की लीला होगी। 21 सितंबर को राम जन्म की लीला और 22 सितंबर को धनुष यज्ञ की लीला होगी।
जैकबपुरा की राम लीला के अंतिम दृश्य का मंचन दशहरा ग्राउंड में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के दहन स्थल पर मंच पर अंतिम दृश्य दर्शाया जाएगा। इस रामलीला में रावण का किरदार निभाते रहे बनवारी लाल सैनी इस बार 45वीं बार जोगी रावण की भूमिका में उतरेंगे। सीता हरण के दृश्य में उन्हें देखा जा सकेगा। बनवारी लाल सैनी का नाम सर्वाधिक बार रावण की भूमिका निभाने के लिए वर्ष 2006 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया। वे इस रामलीला कमेटी के चेयरमैन हैं। रामचरित मानस पर आधारित इस रामलीला में राधेश्याम रचित कविताओं के संवाद में बद्ध डायलॉग का प्रयोग किया जाएगा।
न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन की रामलीला इस साल अपना 79वां साल मना रही है। इस रामलीला ने शहर में महिलाओं को मंच पर उतारने का पहला प्रयोग किया था। 1986 से इस रामलीला में महिला पात्रों की भूमिकाएं महिलाएं निभाती हैं। रामलीला की रिहर्सल जोरशोर से चल रही है। रामलीला के निर्देशक मुनीश खुल्लर ने बताया कि इस बार सीता की भूमिका में सुहानी रहेगी। रामलीला के लिए एक दिन ज्यादा मिल रहे हैं, इसलिए एक प्रसंग ज्यादा दिखाने की योजना है।
विज्ञापन
रामलीला स्थल का किया भूमि पूजन
गुरुग्राम। श्री गुरु द्रोणाचार्य रामलीला क्लब में बुधवार को रामलीला स्थान का भूमि पूजन किया गया। क्लब के डायरेक्टर योगेश ने बताया की दिनांक 22 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। संगठन के प्रधान रविन्द्र कटारिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलाकारों की ओर से रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रामलीला में आने वाले सभी दर्शकों को बैठने के लिए समुचित और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद