फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bank of India adopts 22 TB patients

Gurugram News: बैंक ऑफ इंडिया ने 22 टीबी मरीजों को लिया गोद

Tue, 08 Sep 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Bank of India adopts 22 TB patients
गुरुग्राम। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र पहल के तहत बैंक ऑफ इंडिया ने जीएलआरए इंडिया एनजीओ के साथ मिलकर 22 टीबी मरीजों को छह माह की पोषण सहायता के लिए गोद लिया है। यह पहल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जीएलआरए इंडिया द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। सेक्टर-46 स्थित सामुदायिक भवन में पोषण सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान 9 इंडेक्स टीबी मरीजों को छह माह की पोषण सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मानव संसाधन विकास विभाग के मुख्य प्रबंधक हिमांशु मणि त्रिपाठी और प्रबंधक संदीप मेहरा, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की ओर से पूनम, डॉ. सुमन ने सहभागिता की। वहीं, जीएलआरए इंडिया की ओर से गौरव शर्मा, कृष्ण कुमार एवं संतोष उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed