फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bank employee who provided account to cyber thugs arrested

Gurugram News: साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाला बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bank employee who provided account to cyber thugs arrested
15 से 20 हजार रुपये में उपलब्ध कराता था खाता, आरबीएल बैंक की दिल्ली की हौज खास शाखा में था तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने में अब एक और बैंक का नाम सामने आया है। साइबर पुलिस ने आरबीएल बैंक की दिल्ली की हौज खास शाखा में तैनात कर्मचारी अमित कुमार निवासी संगम विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक में खाता खोलने का काम करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी तरीके से खोले गए 32 फर्जी बैंक खाते व 10 सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध कराए हैं। आरोपी को न्यायालय से चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि फरवरी 2024 में एक व्यक्ति द्वारा अच्छे रिटर्न का लालच देकर एक एप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में निवेश करवाकर करीब 12.5 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की गई थी। साइबर थाना पूर्व पुलिस मामले में अभियोग पंजीकृत करके जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आरबीएल बैंक की दिल्ली की हौज खास शाखा में खाता खोलने का काम करता है। आरोपी फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक खाता खुलवा लेता था। फिर इन खातों को 15 से 20 हजार रुपये में साइबर ठगों को बेच देता था। उसने अब तक 32 फर्जी बैंक खाते व 10 सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध करवाए हैं। साइबर ठग इन खातों का उपयोग धोखाधड़ी की वारदातों में करते थे। साइबर पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed