फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bainsi village sarpanch Afsana conducted a surprise inspection of the school.

Gurugram News: बैंसी गांव की सरपंच अफसाना ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

Fri, 21 Nov 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bainsi village sarpanch Afsana conducted a surprise inspection of the school.
शिक्षा व्यवस्था से लेकर साफ–सफाई तक हर जगह अव्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। गांव बैंसी में सरपंच अफसाना ने सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। सरपंच ने अचानक स्कूल पहुंचकर जब हालात देखे तो पूरा स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया। शिक्षा व्यवस्था से लेकर साफ–सफाई तक हर जगह अव्यवस्था और लापरवाही साफ दिखाई दी।
निरीक्षण के दौरान सरपंच ने पाया कि कई शिक्षक गैरहाजिर थे। वहीं बच्चों की उपस्थिति भी चौंकाने वाली रही। एक क्लास में 45 में से सिर्फ 12 बच्चे ही मौजूद थे। सरपंच ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि जब बच्चों की हाजिरी ही नहीं होगी और अध्यापक समय पर नहीं आएंगे, तो शिक्षा का स्तर कैसे सुधरेगा? स्कूल परिसर की हालत और भी खराब मिली। चारों तरफ गंदगी, शौचालयों पर ताले और पानी की टंकी तक नहीं, बच्चों की बुनियादी सुविधाएं भी पूरी तरह ठप थी। सरपंच ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे हालात बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य अध्यापक की लापरवाही भी सरपंच के गुस्से की वजह बनी। गंदे कपड़ों में बैठे बच्चों को देख फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व ही बच्चों की प्रेरणा होता है लेकिन यहां स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। सरपंच ने स्कूल प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि तुरंत सुधार करें, अनुपस्थित स्टाफ पर कार्रवाई हो और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: गांव बैंसी के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची सरपंच अफसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed