फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bail to the head of Parrot gang in the case of extortion, assault and sabotage

Gurugram News: तोता गैंग के मुखिया को फिरौती, मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में जमानत

Tue, 16 Apr 2024 03:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bail to the head of Parrot gang in the case of extortion, assault and sabotage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत ने फिरौती नहीं देने पर पानी सप्लायर के कार्यालय पर तोड़फोड़ व कर्मचारी को पीटने के मामले में आरोपी धनवापुर निवासी सुनील उर्फ तोता को एक लाख मुचलके पर जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है।
गांव हरसरु के रहने वाले शिकायतकर्ता विवेक ने 26 मार्च 2023 को थाना सेक्टर-10ए पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कंपनी में पानी सप्लाई करने का व्यापार करते हैं। उन्हें तीन से चार दिन पहले निवासी धनवापुर सुमित उर्फ बाबा ने फोन पर कहा कि मैं तोता गैंग से हूं, तुम रोयल ग्रीन व एमवीएन में पानी सप्लाई करना बंद कर दो और नहीं तो प्रतिदिन पांच हजार रुपये फिरौती के तौर पर देने पड़ेंगे। ऐसा नहीं किया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस धमकी को अनसुना कर दिया। 25 मार्च 2023 को पीड़ित किसी काम से राजस्थान गया तो उसे सूचना मिली कि 10-12 युवकों ने कार्यालय पर आकर नौकर के साथ मारपीट की व वाहनों को सरिया, लाठी व डंडों से तोड़ दिया। अदालत ने याचिका को मंजूर करने के बाद आदेश में कहा कि आरोपी 14 जनवरी 2024 से हिरासत में है। इस मामले में सह-आरोपी वरुण उर्फ पोंडी को उच्च न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed