फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bail to the accused of embezzling seven lakhs

Gurugram News: सात लाख गबन करने के आरोपी को जमानत

Mon, 12 Feb 2024 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bail to the accused of embezzling seven lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। लोन कंपनी के 7.32 लाख रुपये गबन करने के आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है । राजस्थान निवासी आरोपी विकास खरिता को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह की अदालत ने पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है।

शिकायतकर्ता जगवीर की सात मई 2023 को थाना पटौदी में दर्ज शिकायत के मुताबिक वह भारत फाइनेंशियल एनक्लूजन लिमिटेड में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात है। यह कंपनी गांव और शहर में गरीब महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए ऋण उपलब्ध कराती है। आरोपी विकास खरिता शाखा में कार्यरत था और पैसे बांटने और वसूली का काम करता था। आरोपी ने गांवों के सेंटरों से 7.32 रुपये की राशि संग्रह करके शाखा में जमा नहीं कराई और खुद गबन कर लिया ।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपनी दलील में कहा कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। वह दो दिसंबर 2023 से न्यायिक हिरासत में है। आगे अपने तर्क में कहा कि मामले की सुनवाई में बहुत समय लगेगा और उसे हिरासत में रखने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed