फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bail to 13 accused of black marketing of remdesivir and oxygen cylinders

रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के 13 आरोपियों को जमानत

Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bail to 13 accused of black marketing of remdesivir and oxygen cylinders
गुरुग्राम। मई माह के अंत में जब एक ओर पूरा देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा था तो रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले लोगों को शिकार बना रहे थे। ईस्ट जोन की पुलिस ने चार थानों में मुकदमे दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिन्हें अब जमानत मिल गई है। पुलिस अब चालान पेश करने की तैयारी में है। पुलिस ने लीगल सेल से चालान के बारे में राय मांगी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के इंजेक्शन व ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों ने एक हजार रुपये के इंजेक्शन को 50-50 हजार रुपये में बेचा था। इतना ही नहीं 16 सौ रुपये के ऑक्सीजन सिलिंडर को 70 हजार में बेचा था। सादर थाना पुलिस ने नौ ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ये आरोपी एक ऑक्सीजन सिलिंडर 70 हजार रुपये का बेच चुके थे। आठ सिलिंडर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा। उन्हें 10 दिन बाद जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब के खिलाफ अदालत मेें चालान पेश करने की तैयारी में है। पुलिस का दावा है कि लीगल सेल से राय ली जा रही है। आरोपियों को सजा मिले। इसके लिए वह कोई कोताही नहीं बरतेगी।
इन इलाकों में पुलिस ने की थी कार्रवाई
. सदर थाने में 9 ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करते छह लोग गिरफ्तार।
. सेक्टर 53 थाना पुलिस ने पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
. सेक्टर 40 थाना पुलिस ने एक रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
डीएलएफ फेज तीन थाना पुलिस एक मामला दर्ज कर जांच में जुटी
डीएलएफ में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कोरोना संक्रमण के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लगी है। पुलिस का दावा है कि आरोपों की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के दौरान दवा व ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर चल रहे हैं। जल्द ही उनका चालान पेश किया जाएगा।
- मकसूद अहमद, डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed