फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bail petition of accused who made obscene video canceled

Gurugram News: सीए का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी की जमानत याचिका रद्द

Mon, 25 Mar 2024 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bail petition of accused who made obscene video canceled
नशीला पदार्थ सुंघाकर दिया था वारदात को अंजाम, 9.8 लाख रुपये वसूले थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला सीए का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 9.8 लाख रुपये वसूलने के मामले में जिला अदालत ने एक आरोपी की जमानत याचिका रद्द कर दी है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत ने दिया है।


बहादुरगढ़ निवासी महिला सीए ने डीएलएफ थाने में दी शिकायत में बताया था कि गुरुग्राम में ऑनलाइन एक प्रॉपर्टी देखी थी। प्रॉपर्टी को दिखाने के लिए आरोपी 29 मई 2023 को शिकायतकर्ता को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन से अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए । इस दौरान आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जब उसे होश आया तो नग्न अवस्था में थी। आरोपियों ने पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 9.8 लाख रुपये वसूल लिए थे। पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए 24 फरवरी को आरोपी सिकंदर को गिरफ्तारी कर लिया था।अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका के विरोध में कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और आरोपी के खाते में ठगी के 7.6 लाख रुपये गए थे। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed