{"_id":"6aee13a7027fa0f93d07c910","slug":"bail-denied-to-prime-accused-in-case-involving-insertion-of-beer-bottle-into-private-parts-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106680-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निजी अंगों में बीयर की बोतल डालने के मामले में मुख्यारोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निजी अंगों में बीयर की बोतल डालने के मामले में मुख्यारोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन
पीड़ित को अगवा कर यूपी के बुलंदशहर ले गए थे आरोपी, वहां की थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। युवक का अपहरण कर उसके निजी अंगों में बीयर की बोतल डालने के मामले में जिला अदालत ने मुख्यारोपी हैपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले को काफी गंभीर माना है। पीड़ित के निजी अंगों पर नौ चोटें आईं थीं। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश अनिल कौशिक की अदालत ने दिया है।
पीड़ित की पत्नी की शिकायत के अनुसार, उनके पति पांच जून 2026 को बिना बताए घर से चले गए थे। पुलिस जांच में पता चला कि पीड़ित चंदन टोनी नाम के व्यक्ति के घर पहुंचे थे। वहां मौजूद अभिलाषा उर्फ बावला और हैप्पी ने नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें उनकी थार में अगवा कर यूपी के बुलंदशहर ले गए।
आरोप है कि बुलंदशहर में चंदन के बहनोई सतेंदर भी आरोपियों के साथ मिल गए। इसके बाद सभी ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और उनके निजी अंगों में बीयर की बोतल डाल दी। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि याचिकाकर्ता को झूठा फंसाया गया है और वह 7 जून 2026 से जेल में बंद है। अदालत ने पाया कि आरोपी की पहली जमानत याचिका 12 अगस्त 2026 को खारिज हो चुकी है। इसके बाद परिस्थितियों में कोई ऐसा बड़ा बदलाव नहीं आया, जिससे उसे जमानत दी जा सके। अदालत ने यह भी ध्यान में रखा कि सह-आरोपी सागर की जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।