Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bail denied to former MakeMyTrip employee for issuing unauthorized gift cards

Gurugram News: अनधिकृत गिफ्ट कार्ड जारी करने पर मेक माय ट्रिप के पूर्व कर्मी की जमानत खारिज

Sun, 15 Nov 2026 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bail denied to former MakeMyTrip employee for issuing unauthorized gift cards
2021 से 2025 के बीच कंपनी को करीब 25.14 करोड़ रुपये का हुआ था नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अनधिकृत तरीके से गिफ्ट कार्ड जारी करने पर मेक माय ट्रिप के पूर्व कर्मचारी शाश्ववत सभरवाल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। 2021 से लेकर 2025 के बीच कंपनी को इस कारण 25.14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जसमीत सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। कंपनी ने शाश्वत के खिलाफ डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
कंपनी के अनुसार, शाश्वत पर गिफ्ट कार्ड जारी करने की जिम्मेदारी थी। उसने एक ही यूआईएन पर बिना अनुमति के कई गिफ्ट कार्ड जनरेट किए और उन्हें ग्राहकों को बेचकर भुगतान अपने व्यक्तिगत बैंक खातों में कराया। इस रकम से अचल संपत्तियां खरीदने की आशंका भी जताई गई।
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने दलील दी कि याचिकाकर्ता को झूठा फंसाया गया है। उसने मई 2025 में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था और उसे संतोषजनक सेवा प्रमाणपत्र भी दिया गया था। बचाव पक्ष ने जांच में सहयोग करने और साक्ष्य दस्तावेजी व इलेक्ट्रॉनिक होने का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की थी। वहीं, अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है और इसमें कई लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। रुपये के लेन-देन का पूरा ब्योरा जुटाने और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। इसलिए अदालत ने अपराध की गंभीरता, धोखाधड़ी की रकम और जांच के अधूरे मनी ट्रेल को देखते हुए आरोपी को फिलहाल जमानत देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed