{"_id":"66da370f0908a09c7a0c2f34","slug":"badra-rained-heavilyyet-gurugram-could-not-get-out-of-the-top-10-list-of-polluted-cities-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-38547-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जमकर बरसे बदरा ...फिर भी प्रदूषित शहरों की टॉप-10 सूची से बाहर नहीं हो पाया गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जमकर बरसे बदरा ...फिर भी प्रदूषित शहरों की टॉप-10 सूची से बाहर नहीं हो पाया गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की ओर से जारी अगस्त 2024 की रिपोर्ट में हुआ खुलासा,
गुरुग्राम आठवें स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इस बार अच्छे मानसून और बरसात ने भले ही मिलेनियम सिटी की हवा को साफ कर दिया हो, मगर प्रदूषण के मामले में गुरुग्राम प्रदूषित टॉप-10 सूची से बाहर नहीं निकल पाया। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की ओर से जारी रिपोर्ट बताती है कि इस साल जनवरी से जून के बीच जारी छह माह की रिपोर्ट में गुरुग्राम प्रदूषित शहरों की टॉप-10 सूची में चौथे नंबर पर था। वहीं मानसूनी बारिश के बाद भी इसी सूची में गुरुग्राम आठवें नंबर पर है। हरियाणा का ही पानीपत शहर इस सूची में सातवें स्थान पर है।
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जारी रिपोर्ट के अनुसार अगस्त माह के 31 दिनों में 25 दिन जिले की हवा संतोषजनक स्थिति में रही। इन 25 दिनों में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 31 से 60 के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा तीन दिन जिले की हवा सामान्य रही। इन तीन दिनों में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 से 90 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, तीन दिन जिले की हवा अच्छी रही। इन तीन दिनों में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 30 के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा के दो शहर टॉप-10 में शामिल
प्रदूषण के मामले राज्य के दो शहरों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। टॉप-10 में पानीपत ने सातवां और गुरुग्राम ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले जनवरी से जून माह में प्रदूषण के मामले में जिले ने टॉप-10 में चौथा स्थान प्राप्त किया था। छह महीने में मात्र 17 दिन ही शहर की हवा संतोषजनक स्थिति में रही थी। जबकि अगस्त माह के 31 दिनों के दौरान मात्र तीन दिन ही शहर की हवा स्वच्छ रही।
विज्ञापन
छह महीने के मुकाबले में हवा हुई साफ
जनवरी से जून तक छह महीने के मुकाबले अगस्त के 31 दिनों में हवा साफ तो हुई, परंतु प्रदूषण की टॉप-10 सूची से जिला बाहर नहीं निकल पाया। बृहस्पतिवार को भी जिले की हवा संतोषजनक स्थिति में रही। बृहस्पतिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 दर्ज किया गया। इसके अलावा शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।