फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bad road on Pataudi-Rewari road

Gurugram News: पटौदी-रेवाड़ी मार्ग पर रास्ता खराब

Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bad road on Pataudi-Rewari road
पहाड़ी अंडरपास में भरा रहता है पानी, वाहन चालकों और राहगीरों को होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी-रेवाड़ी आने-जाने के लिए लोगों को पिछले कई वर्षो से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बता दें कि पटौदी-रेवाड़ी आने जाने के लिए विकल्प पहाड़ी में रेलवे अंडरपास या फिर इंछापुरी फाटक क्राॅस करके डाडावास चौक से रेवाड़ी जा सकते हैं, लेकिन पहाड़ी अंडरपास में अक्सर पानी भरा रहने के कारण वाहन चालकों व पैदल निकलने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है और डाडावास चौक पर सड़क टूटकर बुरी तरह से गड्ढों में तब्दील होने के कारण हमेशा हादसा होने का डर बना रहता हैं।


बता दें कि इससे पहले वाहन चालक अपने वाहनों को एवं किसान पहाड़ी फलाईओवर से पटौदी-रेवाड़ी आते-जाते थे लेकिन 7 मार्च 2020 को पहाड़ी फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मार्ग बंद हो गया। उसके बाद वाहन व किसान पहाड़ी अंडरपास व इंछापुरी रेलवे फाटक से क्राॅस करके डाडावास चौक होते हुए पटौदी-रेवाड़ी आने-जाने लगे लेकिन अत्यधिक वाहनों के आवागमन के चलते डाडावास चौक पर भारी गड्ढे सड़क पर होने के कारण वाहन चालकों के लिए दुर्घटना होने डर बना रहता हैं जबकि इस मार्ग से दिन-रात कई हजारों की संख्या में गुजरते रहते हैं परन्तु उसके बावजूद भी प्रशासन टूटे हुए मार्ग को ठीक करने की जहमत तक नहीं उठा रहा हैं। इधर, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने सरकार व प्रशासन से मांग की हैं कि इस समस्या का समाधान तुरन्त प्रभाव से किया जाए जिससे कि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed