{"_id":"68166e2ec7a1237ade083013","slug":"auto-drivers-foot-march-against-the-attack-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56787-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हमले के खिलाफ ऑटो चालकों का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हमले के खिलाफ ऑटो चालकों का पैदल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पहलगाम हमले के विराेध में ऑटो चालकों ने शनिवार को फव्वारा चौक से सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन तक पैदल मार्च निकाला। ऑटो चालकों सहित अन्य लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया।
ऑटो चालकों ने अग्रवाल धर्मशाला चौक पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के आह्वान पर यह पैदल मार्च निकाला गया।
आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि हमारे देश और हमारी सेना के बारे में गलत बयानबाजी करने वाले पाकिस्तान व उनके नेताओं पर केंद्र सरकार कठोर कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई भी देश भारत के बारे में गलत बयानबाजी करने से पहले 100 बार सोचे।
विज्ञापन
ऑटो यूनियन के कानूनी सलाहकार कुलभूषण भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि जिस प्रकार निर्दोष देशवासियों को आतंकवादियों ने मारकर अपनी ओछी मानसिकता दिखाई है, वह इंसानियत को शर्मसार करती है।
भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि यह पैदल मार्च उन आतंकवादियों के लिए संदेश है, जो हमेशा भारत का बुरा करने की सोचते रहते हैं। उन्हें आने वाले दिनों में भारत की सेना बड़ा सबक सिखाने का काम करेगी।
इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, प्रदेश मंत्री मधु, जिला अध्यक्ष समय सिंह, जिला मंत्री रमेश कुमार, महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री नवीन कुमार, सुनील राघव, सतबीर प्रधान, मुकेश प्रधान सहित काफी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे।