फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   auto driver change their works due to lockdown

लॉकडाउन के छह माह : कर्ज में डूबे ऑटो चालकों ने बदला काम

Sun, 06 Sep 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
auto driver change their works due to lockdown
गुरुग्राम। लॉकडाउन के बाद का समय ऑटो चालकों पर पहाड़ बनकर टूटा है। कर्ज तले दबे कई ऑटो चालकों को तो अपना काम तक बदलना पड़ा। अनलॉक-4 में सार्वजनिक परिवहन को सशर्त अनुमति मिली है, लेकिन दिनभर मेहनत के बाद भी वे खर्च तक नहीं निकाल पा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान हरियाणा सरकार ने ऑटो चालकों को आर्थिक मदद देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें आज तक कुछ नहीं मिला। ऑटो चालकों के मुताबिक, उनके साथी काम बदलने वालों की संख्या करीब 20 फीसदी है।
विज्ञापन

शहर में परिवहन व्यवस्था 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद से ठप है। अनलॉक में ऑटो को सशर्त अनुमति मिली है। ऑटो चालक दोबारा काम पर तो निकले, लेकिन पूरे दिन मेहनत के बाद भी 500 रुपये तक नहीं कमा पा रहे हैं। ऑटो चालकों ने बताया कि आजकल सवारियां ऑटो में बैठने से डर रही हैं। हरियाणा ऑटो चालक संघ के महामंत्री योगेश शर्मा ने कहा कि परिवार पालने के लिए काम बदलने वाले ऑटो चालकों में कोई मजदूरी कर रहा है तो कोई छोटी-मोटी नौकरी। 15 फीसदी चालक अपने ऑटो का इस्तेमाल कर सब्जी बेचने लगे हैं। करीब 15 फीसदी मकान का किराया भी नहीं दे सकते थे, वे अपने गांव लौट गए हैं।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि सरकार ने असंगठित क्षेत्र के लोगों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऑटो चालकों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इनके रजिस्ट्रेशन तो किए गए, लेकिन आज तक सहायता नहीं दी गई। दिल्ली सरकार ने ऑटो चालकों की पांच हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी है। मृत्युंजय कुमार का कहना है कि अनलॉक में ऑटो चलाने की अनुमति के बावजूद सवारियां न होने से खर्च नहीं निकल पा रहा है। पूरे दिन मेहनत के बाद भी बामुश्किल 500 रुपये कमाते हैं। इसमें से बड़ा हिस्सा ऑटो के किराए व सीएनजी में निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed