फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to rob police team, four arrested

Gurugram News: पुलिस टीम को ही किया लूटने का प्रयास, चार गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 04:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob police team, four arrested
एक गाड़ी, एक पिस्टल, एक कारतूस और सरिया बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-17 की टीम ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गन प्वाइंट पर पुलिस टीम से ही लूट का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी, एक पिस्टल, एक कारतूस और सरिया बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को सूचना मिली कि बंधवाड़ी फ्लाईओवर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर कुछ युवक गन प्वाइंट पर लूटपाट करने की फिराक में हैं। इसके बाद एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर एक युवक ने पुलिस की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद तीन बदमाशों ने पुलिस टीम को रोककर हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को हथियार व गाड़ी सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान अकरम खान निवासी अज्जी कॉलोनी बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), शिवम निवासी तमरोरा जिला एटा (उत्तर-प्रदेश), संजय निवासी फिरोजपुर झिरका (नूंह) व फहीम निवासी शिवपुरी कॉलोनी खातोली जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। सभी आरोपियों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए तीन हजार रुपये में किराये पर गाड़ी को बल्लभगढ़ से लेकर आए थे। वहीं वारदात में प्रयोग किया गया हथियार आरोपी शिवम चार हजार रुपये में एटा, उत्तर-प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी अकरम खान की खतौली में कबाड़ी की दुकान है। वह फिलहाल अज्जी कॉलोनी, बल्लभगढ़ में रह रहा था। आरोपी संजय भी बल्लभगढ़ में रहता है। इस दौरान इनकी आपस में दोस्ती हुई थी। आरोपी शिवम पर दुष्कर्म, आबकारी अधिनियम के तहत दो केस फरीदाबाद में पहले भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed