फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to drive the injured to relatives in hospital in hospital

झगड़े में घायलों के परिजनों पर अस्पताल में गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Sun, 20 Dec 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drive the injured to relatives in hospital in hospital
गुरुग्राम। दो गुटों के बीच झगड़े के बाद घायलों के परिजनों पर अस्पताल में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला बसई चौक स्थित श्री बालाजी अस्पताल का है। पिकअप गाड़ी लेकर आए आरोपी ने गाड़ी को ही अस्पताल में घुसाने का प्रयास किया। 8 बार किए गए प्रयास में पिकअप चालक ने अस्पताल के मेडिकल स्टोर समेत एंबुलेंस व पांच बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है, लेकिन कुछ भी बोलने से बच रही है। सेक्टर-9ए थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के संचालक बलवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उनके अस्पताल में दो महिलाएं व दो पुरुष जख्मी हालत में इलाज कराने आए थे। इनके सिर, हाथ-पैर पर चोटें लगी हुई थीं। देखने में स्पष्ट हो रहा था कि दो गुटों के भिड़ने में यह चोटें लगी हैं। उनके दो परिजन अस्पताल के बाहर खड़े हुए किसी से फोन पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक ने बताया कि कुछ ही देर में एक पिकअप गाड़ी तेजी से आई जिसने अस्पताल के बाहर खड़े घायलों के परिजनों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। दोनों ही भागकर अस्पताल के अंदर जाने लगे। पिकअप चालक ने पीछा करते हुए गाड़ी को वापस तेजी से बढ़ाया और अस्पताल की सीढ़ियों पर चढ़ाकर अंदर ले जाने का प्रयास किया। उसने बाहर खड़ी एंबुलेंस, 5 बाइकों व मेडिकल स्टोर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान मेडिकल स्टोर में स्टाफ मौजूद था जिसने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर अस्पताल का स्टाफ व मरीज बुरी तरह से डर गए। अस्पताल संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed