{"_id":"5f2ab7e18ebc3e3d08486a93","slug":"attack-on-women-in-one-sided-love-gurgaon-news-noi527873260","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में ससुराल में घुसकर युवती पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार में ससुराल में घुसकर युवती पर चाकू से हमला
विज्ञापन
गुरुग्राम। एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के ससुराल में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव में आए ससुर को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। हालांकि भागने के चक्कर में युवक छत से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जख्मी हालत में युवती व उसके ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राजीव नगर गली नंबर-6 में रहने वाले युवक की फरवरी में दिल्ली निवासी युवती से शादी हुई थी। राखी वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल से देर रात वापस गुरुग्राम आया था। वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठा था इतने में एक युवक घुसा। उसने कहा कि वह दिल्ली से आया है और सोनू (बदला हुआ नाम) से बात करनी है। इतने में युवती बाहर आई। युवक ने जेब में रखा चाकू निकालकर युवती के सिर और गले पर वार दिया। बीचबचाव के लिए आए ससुर लालचंद पर भी हमला कर छत पर चढ़कर भागने लगा, लेकिन वहां से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराकर गिरफ्तार कर लिया। युवती को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया हे, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर घायल ससुर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई वहीं । आरोपी की पहचान दिल्ली कोंडली निवासी स्वामी विवेक कुमार के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में एक तरफा प्यार की बात सामने आई। एएसआई त्रिलोकचंद ने बताया कि 2018 में युवती के साथ कॉलेज में एक साथ पढ़ते वक्त आरोपी एक तरफा प्यार करता था। आरोपी को पता चला की युवती की शादी हो गई तो उससे संपर्क करने के लिए युवती के मायके के बाहर निगरानी रखी। इसके बाद पीछा करते हुए गुरुग्राम तक पहुंचा। फिलहाल आरोपी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।