{"_id":"60d1e8308ebc3e2d47799ca1","slug":"attack-on-the-power-team-that-went-to-raid-gurgaon-news-noi589056349","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारने गई विद्युत टीम पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारने गई विद्युत टीम पर किया हमला
विज्ञापन
पटौदी। एक कनेक्शन से कट लगाकर केबल डालने की सूचना पर एसडीओ पटौदी के नेतृत्व में छापा मारने गई टीम पर कनेक्शन धारक व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने टीम को बचाया। एसडीओ ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
एसडीओ पटौदी विकास भारद्वाज ने मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि शहर में कनेक्शन से अवैध रूप से कट करके केबल डालकर दूसरी जगह के लिए बिजली ली जा रही है। टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि केबल डाली गई थी, टीम के आने से पहले ही उसे हटा लिया गया था। कनेक्शन धारक कुलदीप से पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी बीच इसके ही सहयोगी कालू, संदीप व दीपक ने टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
टीम जान बचाकर जाने लगी तो इन लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। मौके पर आई थाना पुलिस ने टीम को बचाया। पुलिस ने इस मामले में एसडीओ विकास भारद्वाज की तहरीर पर आरोपी कुलदीप, संदीप, कालू, दीपक, अशोक व तोताराम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
काटा दिया था कनेक्शन, महिलाओं से की अभद्रता
मामले में आरोपी बनाए गए कुलदीप का कहना है कि कनेक्शन पूरी तरह से वैध है। इसके बाद भी इसे बिना सूचना के काट दिया गया। सोमवार को मौके पर आई टीम ने हमारे परिवार की महिलाओं से बदतमीजी की। विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी। टीम से मारपीट का आरोप झूठा है।