फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Assistant accused of stealing Rs 8 lakh and jewellery

Gurugram News: सहायिका पर आठ लाख रुपये और आभूषण चोरी करने का आरोप

Sat, 03 May 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Assistant accused of stealing Rs 8 lakh and jewellery
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-तीन में एक सिविल इंजीनियर ने घर की सहायिका पर आठ लाख रुपये और सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल इंजीनियर दिनकर डोगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को काम के लिए घर से बाहर गया था। उस दौरान सहायिका राखी घर पर काम कर रही थी। रात करीब आठ बजे उन्होंने कुछ रुपये निकालने के लिए अलमारी को खोला तो उसमें रुपये और सोने के आभूषण नहीं थे। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि सहायिका जल्दबाजी में घर से निकल रही थी। उस दौरान उसके हाथ में एक बाल्टी भी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे की जांच करने में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed