फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   As the city was submerged, the administration issued an alert and steered itself clear of responsibility.

Gurugram News: शहर डूबा, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर जिम्मेदारी की नाव पार लगाई

Sat, 05 Sep 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
As the city was submerged, the administration issued an alert and steered itself clear of responsibility.
जगह-जगह जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, ओल्ड दिल्ली रोड बना स्वीमिंग पूल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है, जहां गंभीर जलभराव के कारण सड़कों ने स्वीमिंग पूल का रूप ले लिया है। एक तरफ बादशाहपुर और सेक्टर-4 के निवासी सालों से इस बारहमासी समस्या से जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ बदइंतजामी का आलम यह रहा कि सेक्टर-4 में एक शव ले जा रही एंबुलेंस भी पानी में फंस गई। हर साल सामने आने वाली इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने के बजाय, जिला प्रशासन ने सुबह ही अगले कुछ घंटों में और तेज बारिश का अलर्ट जारी कर अपनी कागजी खानापूर्ति कर ली है।
जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील
भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों से भी दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पानी-पानी

बादशाहपुर क्षेत्र में जलभराव एक पुरानी समस्या है, जिससे हजारों लोग हर साल प्रभावित होते हैं। दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भी पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। ओल्ड दिल्ली रोड पर इतना पानी जमा हो गया कि वह एक बड़े तालाब जैसा दिखने लगा। सेक्टर-4 में जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर थी कि एक एंबुलेंस भी उसमें फंस गई। चालक को एंबुलेंस के बंद होने का डर सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न तहसीलों में बारिश की स्थिति
शनिवार को हुई बारिश के दौरान मानेसर तहसील में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।
मानेसर में 118 मिमी
गुरुग्राम में 69 मिमी
वजीराबाद में 67 मिमी
कादीपुर में 68 मिमी
हरसरू में 68 मिमी
सोहना में 78 मिमी
बादशाहपुर में 36 मिमी
पटौदी में 35 मिमी
फर्रुखनगर तहसील में 23 मिमी
--------------------

अलग-अलग क्षेत्र में जलभराव को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी के अधिकारी मौके पर थे। बारिश बंद होने के बाद जल की निकासी की व्यवस्था तय की गई। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed