{"_id":"602a7e298ebc3ee92a06fde0","slug":"as-soon-as-the-land-is-approved-7-new-fire-stations-will-be-built-in-the-city-gurgaon-news-noi565787186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन स्वीकृत होते ही शहर में बनेंगे 7 नए फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन स्वीकृत होते ही शहर में बनेंगे 7 नए फायर स्टेशन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की आबादी को देखते हुए शहरी इलाके में 7 नए फायर स्टेशन खोले जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी समयसीमा को लेकर विभाग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। जिला अग्निशमन विभाग की तरफ से नए फायर स्टेशन की जमीन के लिए प्रस्ताव हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को भेजा गया है।
वहां से जमीन स्वीकृत होने के बाद ही फायर स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें से मुख्य रूप से शहर के नए सेक्टरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर-9, 9ए, 43, 23 व सेक्टर-95 के साथ ही न्यू गुरुग्राम समेत कुल सात फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, पटौदी में अस्थाई तौर पर एक फायर स्टेशन संचालित हो रहा है, जहां एक अग्निशमन वाहन खड़ा रहता है।
यह है वाहनों के पहुंचने का आदर्श समय
पर्याप्त संख्या में फायर स्टेशन व दमकल वाहन न होने के कारण जिले में आग लगने की कोई घटना होने पर आदर्श समय में दमकल के वाहन घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाते। हरियाणा अग्निशमन अधिनियम के मुताबिक, आपात स्थिति में शहरी इलाके में 5 मिनट व ग्रामीण अंचलों में 15 मिनट के अंदर दमकल वाहनों को घटनास्थल पर पहुंचना होता है। मालूम हो कि जिले में इस समय अग्निशमन विभाग के बेड़े में सिर्फ 23 वाहन हैं। हालांकि, जून तक 10 नए वाहनों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोट
7 नए फायर स्टेशन बनाने के लिए अभी विभाग की तरफ से जमीन स्वीकृति प्रक्रिया चल रही है। एचएसवीपी से जमीन स्वीकृति मिलने के बाद फायर स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
- आईएस कश्यप, सहायक अग्निशमन अधिकारी, गुरुग्राम