फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arun jetaly has related to gurugram

अरुण जेटली का गुरुग्राम से रहा है गहरा नाता

Sat, 24 Aug 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Arun jetaly has related to gurugram
गुरुग्राम। भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का गुरुग्राम से गहरा नाता रहा है। वह अक्सर मानेसर स्थित इंडस्ट्री क्षेत्र की कंपनियों में आते रहते थे। उन्होंने यहां पर 2015 में वित्त मंत्रालय के कॉरपोरेट अफेयर्स डिपार्टमेंट का शुभारंभ किया था, वहीं डाटा सेंटर की शुरुआत भी की थी।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार दोपहर काफी दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया। उनके निधन के बाद से गुरुग्राम के लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा था। पूर्व वित्त मंत्री कई दफा गुरुग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रमों के दौरान हमेशा ही उन्होंने लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। इसके लिए अलावा एमडीआई में भी वह कई बार आए और नैसकॉम व अन्य इंडस्ट्री में भी आते रहते थे।
विज्ञापन

2016 में एसजीटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हुए थे शामिल
गुरुग्राम। 27 मार्च 2016 को गांव चंदू-बुढेरा स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब देश में एक्सीलेंसी की उम्र घट गई है। 30 वर्ष की उम्र में ही सारा एक्सीलेंस (उत्कृष्टता) युवाओं के हाथ में आ रहा है। वैज्ञानिक, वकील, बड़ी कंपनियों के सीईओ सब अब इसी उम्र के पास के हैं। एक्सीलेंसी दिखाने के लिए बुजुर्ग होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अगर आज युवा एक्सीलेंसी के लिए सरकार की ओर ताकेंगे, तो उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। डिग्री लेने वाले छात्रों को तुरंत बेहतर निर्णय लेने का आह्वान करते हुए कहा था कि लीक से हटकर काम करने की जरूरत है। निचले तबके पर केवल भीड़ होती है और टॉप लेवल पर एक्सीलेंस। वहां काफी जगह है। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के एमडीएस, एमपीटी, एमटेक, मास्टर ऑफलॉ, बीडीएस, एमबीबीएस, पीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीटेक, डिप्लोमा के 350 स्नातक छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की थी। उन्होंने कहा था कि डिग्री लेने के बाद छात्र सरकार की ओर ने ताकें, खुद अपना रस्ता बनाएं और जिंदगी में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक प्रबुद्ध वक्ता था। देश के नवनिर्माण में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। - डॉ. टीआरडी पात्रो, सीडैस हॉस्पिटल

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन काफी दुखद घटना है। उन्होंने देश के विकास के लिए काफी कुछ किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के कार्यक्रमों में हमेशा ही छात्रों को प्रेरणा दी है। - राकेश दौलताबाद, अध्यक्ष, परिवर्तन संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed