{"_id":"64fc8d349871e0dddf0cdc06","slug":"artists-started-practicing-for-staging-ramlila-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14029-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रामलीला मंचन के लिए कलाकारों ने शुरू किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रामलीला मंचन के लिए कलाकारों ने शुरू किया अभ्यास
विज्ञापन
-भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर किया सत्र का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आने वाले दिनों में रामलीला के मंचन को ध्यान में रखते हुए रामलीला कमेटियों ने अभ्यास शुरू कर दिया हैं। इसी क्रम में कलाकारों ने शनिवार को भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके अभ्यास सत्र का शुभारंभ किया।
साइबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला कमेटियां भगवान श्रीराम की लीला का मंचन पिछले कई दशकों से करती आ रही हैं। गुरुश्री द्रोणाचार्य रामलीला क्लब द्वारा भाद्रपद माह नवमी के दिन पूजा-अर्चना कर रामलीला के अभ्यास के सत्र की शुरुआत की गई, जिसमें सभी कलाकारों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। रामलीला कमेटी के निदेशक योगेश शर्मा का कहना है कि सभी कलाकार पूरे एक माह मेहनत कर प्रभू श्रीराम की लीला का मंचन करने के लिए तैयार हो जाएंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर रामलीला क्लब के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो