{"_id":"6487267d7e4ccd2e3406ea06","slug":"arrested-for-kidnapping-property-dealer-and-taking-ransom-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7360-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर फिरौती लेने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर फिरौती लेने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर फिरौती लेने वाले दो गिरफ्तार
पुलिस ने अपहृत युवक को भी सकुशल छुड़ा लिया, आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर 5.90 लाख फिरौती वसूलने के आरोप में करणवीर और हिमांशु को राजस्थान के चूरू से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक को भी सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस में 10 जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका 22 वर्षीय भतीजा प्रॉपर्टी डीलर है। साथ काम करने वाले युवकों से उसे अगवा कर लिया और सात लाख की फिरौती मांगी है। युवक के परिजनों ने अपहरणकर्ताओं से बात कर 5.90 लाख रुपए दे दिए। छानबीन के दौरान पुलिस ने चूरू से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-- -
कमीशन की रंजिश में किया अपहरण
आरोपियों ने बताया कि प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के कमीशन के हिस्से को लेकर रंजिश रखते हुए युवक का अपहरण कर इससे 5.90 लाख रुपए की फिरौती वसूलने की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद पीड़ित को राजगढ़ राजस्थान के पास छोड़ दिया था।