फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   arrest in allegation of assault

Gurugram News: कंपनी के एचआर हेड पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
arrest in allegation of assault
-जापान की कंपनी के एचआर हेड पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-कैंटीन में कहासुनी के बाद रची थी वारदात की साजिश, लाठी-डंडा व लोहे की रॉड बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बघोला स्थित कंपनी के एचआर हेड पर हमला करने के मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमित निवासी वार्ड नंबर 10 सावल बिहार कॉलोनी पलवल, राजवीर उर्फ राजू निवासी जनौली, दीपक और अनूप निवासी गांव पृथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, डंडा और लोहे की रॉड भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चार अगस्त को हुई इस घटना में गदपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि कंपनी के प्लांट हेड ठाकौर वनराज सिंह ने शिकायत दी थी कि चार अगस्त को फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी निवासी कंपनी के एचआर हेड राकेश अपनी कार से घर लौट रहे थे। कंपनी से कुछ दूरी पर बघोला गांव के पास कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और राकेश को बाहर निकाल लिया। इसी दौरान पास में खड़ी आई-20 कार से दो युवक उतरे और उन्होंने राकेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर शिकायतकर्ता और कंपनी के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कैंटीन में सामान को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed