फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Archer Suresh selected for Khelo India National Para Games Delhi

Gurugram News: तीरंदाज सुरेश खेलो इंडिया राष्ट्रीय पैरा गेम दिल्ली के लिए चयनित

Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Archer Suresh selected for Khelo India National Para Games Delhi
20 मार्च से 27 मार्च 2025 तक दिल्ली में आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया राष्ट्रीय पैरा गेम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय पैरा गेम 20 मार्च से 27 मार्च 2025 तक दिल्ली में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेलो इंडिया राष्ट्रीय पैरा गेम के लिए सोहना देवीलाल स्टेडियम के तीरंदाजी सेंटर में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी सुरेश कुमार का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है।
सुरेश के कोच भगवत सिंह (खेल विभाग गुरुग्राम) ने बताया कि सुरेश मेवात जिले के गांव खेड़ा खलीलपुर का रहने वाला है। सुरेश सोहना स्टेडियम में नियमित तीरंदाजी का अभ्यास करता है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया गेम में देश के टॉप 16 खिलाड़ियों को चयनित किया जाता है। चयनित खिलाड़ी ही इस खेलो इंडिया गेम दिल्ली में भाग लेंगे। सुरेश ने इससे पहले राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप जयपुर (राजस्थान) में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके आधार पर सुरेश को इस प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। कोच ने कहा कि सुरेश 21 मार्च से 23 मार्च तक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जिले व राज्य का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर हरियाणा खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स (गुरुग्राम मंडल) गिरिराज सिंह, प्रेसिडेंट खेल स्टेडियम समिति सोहना एवं उपमंडल अधिकारी संजीव सिंगला आदि गणमान्य लोगों ने सुरेश को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed